कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|
चंद्रराशि मीन की विशेषताएं
मीन राशि वाले लोग नम्र, विनयशील, दार्शनिक, आध्यात्मिक तथा भगवान से डरने वाले होते हैं। वे अशांत, कल्पनायुक्त, विचारशील व भावनापूर्ण होते हैं| दयालु व सहानुभूतिपूर्ण प्रकृति तथा वफ़ादारी उनकी शक्तियां हैं| वे प्रबंधन, वित्त, अर्थशास्त्र, कानून, दर्शन और आध्यात्मिक विषयों में रूचि रखते हैं| मीन राशि वाले कई लोग शिक्षक, व्याख्याता, प्रोफेसर, बैंकर, प्रशासक, सलाहकार, पुजारी आदि होते हैं तथा उच्च चेतना की खोज से संबंधित पेशे को अपनाते हैं|
चंद्रराशि मीन हेतु 2018 भविष्यफल-आपका आगामी वर्ष
सामान्य अवलोकन
इस वर्ष आप अपना लक्ष्य पूरा करने हेतु उत्तम भावना से भरे रहेंगे| आध्यात्मिक गतिविधियों व आंतरिक परिवर्तन में संलग्न होने के लिए यह एक आदर्श वर्ष है| मन और आत्मा का एक नया कायाकल्प आपको नवीन विचारों व योजनाओं को शुरू करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगा|
आप घर से दूर रहकर कुछ समय बिताएंगे तथा किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे या किसी शक्तिस्थल के दर्शन हेतु यात्रा करेंगे| आपको अपने पूर्वजों या आध्यात्मिक व्यक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा| छोटी यात्राएं कुछ नुकसानदेह हो सकती हैं।
दूसरों के साथ आपके कुछ गंभीर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं| विरोधीजन आपकी गलतियों का लाभ उठाकर आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं| जहाँ तक हो सके स्वयं को विवादों से दूर रखने का प्रयास करें| आप गंभीर घरेलू परेशानियों व निराशाओं से घिर सकते हैं इसलिए सचेत रहें| आपको भाषा पर नियंत्रण रखकर सावधानी से कार्य करना चाहिए| आवेशपूर्ण व रोष से भरी भाषाशैली का प्रयोग करने से बचें| दयालु बनने और धैर्य रखने का हर संभव प्रयास करें। इस दौरान आपका मन डर, चिंता व चिड़चिड़ेपन का अनुभव करेगा| आपकी किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मुलाक़ात संभव है जिससे मिलने के बाद आपको शक्तिशाली बदलाव व मन की शांति का अनुभव हो| इससे आपको धैर्य, दृढ़ता और सहनशीलता का पालन करने में सहायता मिलेगी| यह आपको स्थिर पथ पर स्थापित करने में मदद करेगा| त्वरित निर्णय लेने से बचें तथा स्पष्टता की प्रतीक्षा करें|
आपको लगभग अपने सभी रिश्तों में तनाव महसूस होगा। भावनात्मक स्थितियों के प्रति जागरूक रहें तथा स्वयं की मानसिक अवस्था को उत्तम बनाने का संकल्प लें| शांत वातावरण बनाने के लिए अपने परिवेश को सुशोभित करने का प्रयास करें|
आप अत्यधिक गर्मी से पीड़ित हो सकते हैं, दोस्तों के साथ झगड़ा कर सकते हैं और उन लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जिनकी भावना आपके प्रति उत्तम नहीं है| समझौतापूर्ण व्यवहार आपको एक महत्वपूर्ण दोस्ती को खोने से बचाएगा| आपको उन लोगों के साथ तालमेल बना कर चलना होगा जिनसे भविष्य में आपको सहायता प्राप्त हो सकती है|
व्यापार व कार्यक्षेत्र
काम-धंधे में उतार-चढ़ाव लगे रह सकते हैं| आप स्वयं को स्थिर करने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वर्ष की शुरुआत में आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ सकता है| वर्ष के अंत में कुछ दीर्घकालिक लंबित अवसर या परियोजनाएं अच्छी खबर ला सकती हैं| आप ललक व उत्साह के साथ इन परियोजनाओं को अमल में ला सकते हैं| आपको आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा क्योंकि अन्य लोग संपूर्ण रूप से सहायक नहीं होंगे|
इस वर्ष आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है तथा आप इन विवादों से उभरने हेतु अधिक आत्मविश्वास का विकास कर सकेंगे| कार्यस्थल में प्रत्येक के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें| व्यापारिक लोगों को इस साल की तीसरी तिमाही तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| आप अपने व्यापारिक भागीदारों से अलग हो सकते हैं। कुछ स्थापित ग्राहक आपके प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं| मई या बाद के महीनों तक किसी भी नई परियोजनाओं पर हस्ताक्षर करने से बचें| प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में आपको विलंब व बाधाओं का सामना करना पड़ेगा| जो लोग कमीशन आधारित काम करते हैं उन्हें वर्ष की पहली छमाही में नुकसान होने की संभावना है| संपूर्ण वर्ष मंदे परिणाम प्राप्त होने से व्यापारिक लोगों को निराशा का सामना करना पड़ेगा|
आपमें से जो लोग मनोरंजन या अन्य कलात्मक क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें अपने सपनों को पूर्ण करने हेतु अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता होगी| नौकरीपेशा या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छी प्रतिष्ठा हासिल करेंगे| हालांकि अगले वांछित स्तर की ओर बढ़ना आपके लिए बहुत कष्टदायक होगा। विलंब व निराशाएं कैरियर की प्रगति में प्रबल रहेंगी| खान, लोहा व इस्पात, बीमा या इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे|
लाभकारी व्यावसायिक पहलुओं को सक्रिय करें- गुरु यज्ञ
प्रेम व संबंध
इस वर्ष मीन राशि वाले लोग अनुकूल प्रेम जीवन से वंचित रहेंगे। भावनात्मक विवाद उत्पन्न होने की संभावना रहेगी| शांत रहें तथा बुद्धि का उपयोग करें इससे आप मामलों को सुलझा पाएंगे| समस्याओं की वास्तविक जड़ तक पहुँचने का प्रयास करें|
मौखिक युद्ध साझेदारों या जीवनसाथी के साथ तालमेल को बाधित करेगा| अतीत को पुनः उजागर करने वाली बातों से बचें| परिपक्वता दिखाएं तथा क्षमा करना सीखें| इससे शांति लाने में मदद मिलेगी| इस वर्ष आपको किसी और की बात पर अमल करने के बजाय अपने ह्रदय की आवाज सुननी चाहिए| इस वर्ष आपकी सहानुभूति में वृद्धि होगी और आप दूसरों की जरूरतों को समझेंगे| यह आपके हृदय में स्थित करुणा को बढ़ावा देगा ताकि आप आवेगपूर्ण भाषा या कार्यों का प्रयोग करने से बचें| वर्ष के दूसरे भाग में जोड़ों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान संभव रहेगा|
प्रेम संबंधों को सुदृढ़ करें- लक्ष्मी नारायण यज्ञ
वित्तीय स्थिति
आपको संपूर्ण वर्ष वित्तीय मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा| आपको घरेलू जरूरतों, चिकित्सा या बच्चों की शिक्षा हेतु धन खर्च करना पड़ सकता है| आप दान व अन्य परोपकारी कार्यों के निमित भी धन ख़र्च कर सकते हैं|
किसी भी निवेश को करते समय आपको अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए| यह जोखिम भरे निवेश करने तथा सट्टेबाज़ी में धन लगाने हेतु उचित समय नहीं है। पुराने निवेश के द्वारा अप्रत्याशित लाभ सुखद आश्चर्य प्रदान कर सकते हैं| मनोरंजन व आनंददायक यात्राओं पर किए गए अतिरिक्त खर्च की वजह से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| इस वर्ष आप में से कुछ लोग ऋण ले सकते हैं| ऋण व देनदारों के दबाव के चलते आपको कष्ट का अनुभव हो सकता है| वित्तीय बोझ से बचने के लिए धन को विवेकपूर्ण तरीके से ख़र्च करना सीखें|
वित्तीय बाधाओं को हराएं- मुरुगा यज्ञ
छात्र जीवन
मीन राशि वाले छात्रों को शैक्षिक पथ पर आगे बढ़ने व ध्यान केंद्रित करने हेतु कठिन परिश्रम करने की जरूरत है| वांछित संस्थानों के लिए आवेदन करते समय आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आप अन्य स्कूलों व संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं| मित्रों से आपको अच्छा सहयोग मिलने की संभावना है| आप में से कुछ छात्र व्यसन के आदी हो सकते हैं जिसके चलते आपको शिक्षा व स्वास्थ्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| छात्रों को नई चीजें सीखने के अवसर प्राप्त होंगे| जो छात्र उत्तम शिक्षा या आजीविका हेतु विदेश जाने की इच्छा रखते हैं उन्हें वर्ष के दूसरे भाग में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं| माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें|
शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करें- मंगल पूजा
स्वास्थ्य
इस वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे| आपको आँख, मुंह के छाले या दांतों व मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं| आहार के प्रति सतर्क रहें क्योंकि विषाक्त भोजन की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना हैं| हालांकि आपके जीवनसाथी व संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा| पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है| इस वर्ष अभिभावक तथा पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से चिकित्सीय व्यय अधिक होंगे| नियमित व्यायाम करना न छोड़ें तथा उचित आहार लेने की योजना बनाएं| दिमाग को शांत रखें क्योंकि आप अधिक चिंताग्रस्त हो सकते हैं| चिंता आपकी ऊर्जा को समाप्त कर सकती है| ध्यान और विश्राम करना आपके लिए आवश्यक होगा|
रोगों से छुटकारा पाएं – दुर्गा यज्ञ
वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव
गुरु ग्रह की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात गुरु यज्ञ या गुरु होम)
संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार
शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई
अशुभ माह- अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)
यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|