कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर
मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|
चंद्रराशि मकर की विशेषताएं
मकर राशि वाले लोग आत्मविश्वासी , सहिष्णु, धैर्यवान, स्थिर व आशावादी प्रकृति के होते हैं। उनके पास विशेष कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने, चुनौतीपूर्ण कार्य करने और उन्हें लक्षित समय के भीतर पूरा करने की क्षमता होती है|
चंद्रराशि मकर हेतु 2018 भविष्यफल-आपका आगामी वर्ष
सामान्य अवलोकन
वर्ष 2018 मकर राशि वाले लोगों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा|
फरवरी व मार्च माह के दौरान आपको वैराग्य का अनुभव होगा तथा आप एकांत पसंद करेंगे| इन महीनों के दौरान आत्मचिंतन करने से आपको स्वयं को जानने और समझने में मदद मिलेगी। इस वर्ष आप कुछ छोटी आध्यात्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं| इस वर्ष आपके पारिवारिक सदस्य आपकी बात का सम्मान करेंगे| मई से अक्टूबर माह के दौरान आप कुछ समय के लिए अपने परिवार से दूर रह सकते हैं| माता के साथ संबंधों को सुधारने हेतु यह एक आदर्श वर्ष है| उनसे क्षमा माँगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें| मार्च माह में आपको पिता या उनके परिवार से लाभ मिलने की संभावना है| संतान द्वारा मान-प्रतिष्ठा अर्जित करने से आपको गर्व महसूस होगा|
जिन लोगों के पूर्व में अपने भाई-बहनों के साथ मतभेद रहे हैं उन्हें इस समस्या से उभरने हेतु सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त होंगे| इस वर्ष के मध्य तक भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार आने की संभावना रहेगी|
इस वर्ष के मध्य में आप कुछ महत्वपूर्ण नए दोस्त बना सकते हैं| आपकी मित्र मंडली में वृद्धि होगी तथा आपको ख़ूब पसंद किया जाएगा| इस वर्ष संकट के समय मित्र आपकी मदद करेंगे तथा आप भी किसी समस्याग्रस्त मित्र की सहायता करेंगे| इस दौरान आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है|
व्यापार व कार्यक्षेत्र
वर्ष की शुरुआत में व्यापारी लोगों को परिवर्तनशील परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है| हालाँकि वर्ष के मध्य तक स्थितियां स्थिर हो जाएंगी| आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी| यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेंगी| आपको भारी निवेश करने से बचना चाहिए| व्यापार का कोई भी विस्तार बेहद सावधानी के साथ किया जाना चाहिए| व्यापारिक साझेदारों के साथ असहमति रहने की काफी संभावना है हालांकि इन स्थितियों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा|
आयात और निर्यात से जुड़े लोग इस वर्ष काफी उन्नति करेंगे| उनके नए विदेशी संपर्क स्थापित होंगे जिससे उन्हें लाभ व सफलता मिलेगी|
इस वर्ष मकर राशि वाले नौकरीपेशा लोग बहुत उत्तम प्रदर्शन करेंगे| लंबे समय से लंबित आपकी पदोन्नति और उचित मूल्यांकन का विश्लेषण प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी सौहार्दपूर्ण रहेंगे| उनमें से कुछ आपके पक्ष में होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति हेतु मदद करेंगे| हालांकि सहकर्मियों व अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति प्रतिकूल हो सकता है|
पेशेवर लोगों को अपने नियमित कार्यों को पूरा करने हेतु कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा|
राजनीतिज्ञ, परोपकारवादी या मानवतावादी संपूर्ण वर्ष बेहतर प्रदर्शन करेंगे|
अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – मंगल यज्ञ
प्रेम व संबंध
प्रेम जीवन वर्ष के केवल मध्य में आशाजनक रहेगा| शांत बने रहें क्योंकि जो समस्याएं अभी आप झेल रहे हैं वह आपको भविष्य के लिए एक लाभकारी निर्णय लेने में सक्षम बनाती हैं। यदि आप अपने निजी जीवन को गोपनीय रखते हैं और इसके बारे में अधिक बातचीत नहीं करते हैं तो आपको बेहतर परिणाम होंगे। अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं या वर्ष की शुरुआत में किसी नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं| इस वर्ष आपको संतान की प्राप्त हो सकती है या आप किसी बच्चे को गोद ले सकते हैं|
संपूर्ण वर्ष जोड़ों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहने की उत्तम संभावनाएं हैं| हालांकि तुच्छ बातें आपके संबंधों में कड़वाहट पैदा कर सकती हैं| सचेत रहें| रिश्तों का आनंद लें और हर पल को पूरी प्रसन्नता के साथ जिएं|
प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- शुक्र यज्ञ
वित्तीय स्थिति
यह वर्ष आर्थिक रूप से आपके लिए हितकारी रहेगा| आपकी कमाई उत्तम रहेगी तथा आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा|
यद्यपि लेनदार आप पर दबाव बना सकते हैं परंतु कर्ज को चुकाने के कई तरीके ढूंढने में देवगुरु बृहस्पति आपकी पूरी सहायता करेंगे|
स्वयं के स्वास्थ्य के साथ-साथ पिता की सेहत पर भी ध्यान दें| जनवरी से लेकर मई तक की अवधि के दौरान स्वयं तथा पिता की बीमारी के कारण चिकित्सीय खर्च संभव है| जनवरी से मई माह के दौरान विभिन्न स्थानों की यात्रा और स्थान परिवर्तन के कारण आपका अतिरिक्त ख़र्चा हो सकता है|
इस वर्ष के दौरान आप घर, जमीन व वाहन खरीद सकते हैं|
कुछ विलंब के पश्चात कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे|
आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें- कुबेर यंत्र
छात्र जीवन
इस वर्ष छात्र अपनी उच्चतम क्षमता तक प्रदर्शन नहीं करेंगे फिर भी उन्हें सफलता मिल सकती है| संपूर्ण वर्ष आप सामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे जिससे आपकी एकाग्रता भंग होगी| केवल उन मित्रों की संगति करें जो आपके विकास व सफलता में सहायक हों तथा उनके उदाहरणों से प्रेरणा लें|
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को मई के बाद सफलता मिलेगी|
उत्कृष्ट छात्र बनें- सरस्वती यंत्र
स्वास्थ्य
इस संपूर्ण वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा| हालाँकि वर्ष के दूसरे भाग में आपको कुछ मामूली शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं|
इस दौरान आप अवसाद से पीड़ित हो सकते हैं इसलिए आपको उदासीन मानसिकता से बचना चाहिए| आप अधिक भोजन करके तनाव से निपटने का प्रयास करेंगे| बीमार रोगियों को मई 2018 के बाद कुछ राहत मिलेगी
रोगों से छुटकारा पाएं -धन्वंतरि यज्ञ
वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव
केतु ग्रह की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात केतु यज्ञ या केतु होम)
संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार
शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और नवंबर
अशुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और दिसंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)
यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|