AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

एस्ट्रोवेद 2018 वार्षिक भविष्यफल वैदिक चंद्रराशि धनु में जन्में व्यक्तियों हेतु

कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|

चंद्रराशि धनु की विशेषताएं

धनु राशि वाले लोग साहसी, महत्वाकांक्षी, आकांक्षी, दार्शनिक व प्रायः धार्मिक विचारधारा के तथा भगवान से डरने वाले होते हैं| वे चीजों के केवल सकारात्मक पक्ष को देखते हैं तथा प्रत्येक मामले के गुण-दोषों का विचार करके अंत में निर्णय लेते हैं। उनकी शिक्षण क्षेत्र, वित्त, अर्थशास्त्र, कानून व आध्यात्मिक विषयों में रुचि होती है। वे प्रायः शिक्षक, व्याख्याता, प्रोफेसर, बैंकर, प्रशासक, सलाहकार, पुजारी आदि के रूप में कार्य करते हैं|

चंद्रराशि धनु हेतु 2018 भविष्यफल-आपका आगामी वर्ष

सामान्य अवलोकन

यह वर्ष आपके लिए राहत वाला रहेगा| 2018 में आपको लक्ष्यों की पूर्ति होती हुई दिखेगी तथा संतोष का अनुभव होगा| यह एक अनुकूल वर्ष है इसलिए आप अपने सपने और महत्वकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु इसका उपयोग कर सकते हैं।
इस वर्ष परिवार के साथ आपको कुछ विशेष पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे| आपको अपने अतीत के दर्द को भुलाने या बेवजह के बोझ से छुटकारा पाने के मौके होंगे| | आप अपने प्रियजनों के साथ अपने रिश्तों को फिर से जीवंत करके जीवन में जश्न माना सकते हैं|
आप किससे क्या कहते हैं इसको लेकर स्पष्ट रहें| आपके शब्दों के गलत अर्थ निकाले जा सकते हैं| बड़े वादे न करें क्योंकि आप उन्हें पूर्ण करने में नहीं होंगे|
भाई-बहन व पड़ोसियों से आपको पर्याप्त सहायता मिलेगी| इस वर्ष आपके भाई-बहन उन्नति करेंगे| घरेलू मोर्चे पर स्थितियों में सुधार होगा। जिससे आपको प्रसन्नता व संतुष्टि प्राप्त होगी| पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकातें असीम आनंद व उत्तम संबंध प्रदान करेंगी|
वर्ष के पहले भाग में धनु राशि वाले लोगों को संतान के माध्यम से खुशी प्राप्त होगी| संतान के साथ भरपूर समय बिताने से उन्हें सुरक्षा व प्रसन्नता महसूस होगी| इस वर्ष आपके जीवन में आध्यात्मिकता एक प्रमुख भूमिका निभाएगी| जिन लोगों की आध्यात्मिकता में गहरी रूचि है, उन्हें किसी गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा तथा वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा आगे बढ़ा सकेंगे| आप लोकोपकारी दृष्टिकोण से दान व अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे|

व्यापार व कार्यक्षेत्र

व्यापारी लोगों को मई के बाद अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे उससे पूर्व आपका व्यवसाय कुछ मंदा चलेगा| इस वर्ष ग्रहों की उत्तम स्थिति से लाभ उठाने के लिए कुछ बड़ा सोचें तथा उच्च लक्ष्य रखें| किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले आपको पूरी तरह से निरीक्षण कर लेना चाहिए।
मई माह से सितारे आपके पक्ष में रहेंगे| अपने अभिनव विचारों और रणनीतियों को लागू करना शुरू करें आप नए ग्राहकों को आकर्षित करेंगे तथा पुराने ग्राहकों को खुश रख पाएंगे|
संयुक्त व्यापार व साझेदारी से जुड़े कारोबार में आपको केवल औसत वृद्धि देखने को मिलेगी|
वर्ष की शुरुआत उन लोगों के पक्ष में रहेगी जो एक नई नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलना चाहते हैं| मई 2018 के बाद नौकरीपेशा लोगों को पर्याप्त सफलता मिलेगी| वरिष्ठों अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें क्योंकि वे आपके प्रति खुलेआम शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर सकते हैं| जून माह में अपना मनपसंद पद मिलने व स्थान परिवर्तन होने से आपको ख़ुशी प्राप्त होगी|
बैंकिंग क्षेत्र, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रकाशन, दलाली संबंधी व लेखापरीक्षा विभाग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी| अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा|

अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – गणेश यज्ञ

प्रेम व संबंध

इस वर्ष प्रेम जीवन में आपको प्रगति देखने को मिलेगी| स्वयं में आत्मविश्वास रखने से आपको भावनात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी| इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी तीसरा व्यक्ति आपके प्रेम जीवन में हस्तक्षेप न करें वरना आपके प्रेम संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं| प्रेम में जिन छोटी छोटी चीजों का महत्व होता है यह अवधि आपको उनका एहसास कराएगी तथा अब तक आप इन सुखों से वंचित थे इसके लिए आपको अफसोस होगा।
कुछ मुश्किल पल प्रियजनों के बीच आ सकते हैं इसलिए अंतरंगता बनाए रखने हेतु सचेत रहें|
जो लोग अकेले हैं वे वर्ष के पहले भाग में अपने मनचाहे साथी को पाकर विवाह बंधन में बंध सकते हैं| वर्ष की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे परन्तु दूसरे भाग में कुछ कटुता आ सकती है| जोड़ों को एक दूसरे के साथ धैर्य रखकर समझौतापूर्ण व्यवहार करना होगा|
जून, जुलाई व अक्टूबर माह आपके संबंधों के लिए एक चुनौतीपूर्ण अवधि हो सकती है। इस अवधि में कई गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं|

प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- शुक्र पूजा

वित्तीय स्थिति

इस संपूर्ण वर्ष भाग्य आपके पक्ष में रहेगा| वर्ष की शुरुआत आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु बहुत ही अनुकूल होगी। विभिन्न स्रोतों के माध्यम से प्राप्त लाभ प्रसन्नता प्रदान करेगा| आपको धन कमाने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे|
लम्बे समय से अटकी हुई आपकी बकाया धन राशि आपको आसानी से प्राप्त हो जाएगी| आपको कम प्रयास से वित्तीय सहायता भी आसानी से प्राप्त हो जाएगी|
हालांकि आपके ख़र्चे भी होते रहेंगे| आप मनोरंजन, आनंददायक यात्रा, तीर्थयात्रा व दान हेतु धन ख़र्च करेंगे| आप में से कुछ इस वर्ष अपने ऋण को चुका पाएंगे| सट्टेबाजी से लाभ संभव है परंतु लोभी मनोवृति से नुकसान भी हो सकता है।

आर्थिक स्थिति को संरक्षित व सुदृढ़ करें- शनि पूजा

छात्र जीवन

इस वर्ष उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्र सफल होंगे। यद्यपि आपकी शिक्षा बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएगी परंतु याद रखना होगा कि मित्रों के साथ रहकर आपका समय व्यर्थ न हो। मई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल पाएगी| कुछ छात्रों को अंशकालिक कार्य करने का अवसर मिलेगा| आपकी प्रतिभा व कौशल सामने आएंगे तथा उनकी सराहना की जाएगी। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने परिवार का समर्थन मिलेगा| शिक्षकों से उचित मार्गदर्शन उन्हें अपनी क्षमता का विश्लेषण करने में मदद करेगा| माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें|

शिक्षा में अग्रणी बनें- सरस्वती यंत्र

स्वास्थ्य

वर्ष की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य काफी उत्तम रहेगा| हालाँकि यदि आपने अपने चटोरेपन पर लगाम नहीं लगाया तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं|
स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम आपके लिए आवश्यक होगा|
काम के दबाव चलते आप अपने खान-पान का ध्यान नहीं रख पाएंगे जिससे आपको एक अलग तरह की असुविधा होगी| इस तनाव के कारण आप शारीरिक दर्द व सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं| अशांत होने से बचें और आने वाले सर्वोत्तम समय के लिए आशावादी रवैया के साथ प्रतीक्षा करें। इससे आपको बेहतर मन व स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी। अपने लिए कुछ समय अवश्य निकालें, संगीत सुनें या नए शौक विकसित करें|

रोगों से छुटकारा पाएं – राहु पूजा

वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव

गुरु ग्रह की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात गुरु यज्ञ या गुरु होम)

संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार

  • प्रत्येक दिन अच्छे कार्य करने व अच्छा बनने का प्रण लें|
  • गुरुओं व शिक्षकों का आशीर्वाद लें|
  • मानसिक रूप से बीमार लोगों की मदद करें|
  • विचारों और कार्यों में लचीलेपन लाने का अभ्यास करें
  • क्षमा का अभ्यास करें तथा शिकायत करना छोड़ दें
  • राहु के नकारात्मक दुष्प्रभावों से बचने के लिए ॐ दूं दुर्गायै नमः मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें|
  • शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और नवंबर

    अशुभ माह- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)

    यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
    एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
      प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...