AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x
About Us

जानिए हमारे बारे में।

एस्ट्रोवेद.कॉम वैदिक ज्योतिष पर आधारित एक प्रतिष्ठित वेबसाइट है। जो कि वैदिक ज्योतिष के आधार पर आपकी सभी समस्याओं का सरलता से समाधान प्रस्तुत करती है। इस वेबसाइट की स्थापना जाने-माने समाजसेवी व प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषी डॉ. भास्करन पिल्लई ने किया है। जिनका मूलभूत उद्देश्य वैदिक ज्योतिष के आधार पर लोगों की समस्याओं को सुलझाना है। डॉ. पिल्लई जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अध्यात्म व ज्योतिष को समर्पित कर रखा है-के सतत प्रयासों से आज यह वेबसाइट भारतीय ज्योतिष की एक विश्वप्रसिद्ध वेबसाइट का रूप ले चुकी है। डॉ. पिल्लई की यह धारणा है कि “अध्यात्म के माध्यम से सामाजिक स्तर पर एक क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है।” अपने इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए वे सतत प्रयासरत भी हैं।

इस वेबसाइट का उद्देश्य वैदिक ज्योतिष, नाड़ी ज्योतिष, अष्टमंगल प्रश्न व ज्योतिष की अन्य विधाओं व उपायों द्वारा लोगों के जीवन में प्रसन्नता का संचार करना है। इसके माध्यम से लाखों और करोड़ों लोगों को अपनी अनेक समस्याओं से मुक्ति मिली है और मिल रही है। यही कारण है कि आज यह वेबसाइट भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में ज्योतिषीय स्तर पर दिन-प्रतिदिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

एस्ट्रोवेद.कॉम अपने निपुण ज्योतिषियों के पैनल द्वारा आपकी जन्मकुंडली का विश्लेषण कर आपको सटीक व सही समाधान उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी ज्योतिषीय सेवाओं के द्वारा आप अपने सभी सवालों व समस्याओं का स्पष्ट, प्रामाणिक व तुरंत उत्तर पा सकते हैं। एस्ट्रोवेद को आर्थिक, सम्बन्ध, कार्यक्षेत्र, अध्यात्म, स्वास्थ्य, व्यापार, संतान व परिवार, यात्रा व अन्य व्यक्तिगत समस्याओं और उनके समाधानों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। हमारी सेवाओं द्वारा जन्मकुंडली के विश्लेषण और विधिवत उपायों के माध्यम से अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा पाना हमारे सदस्यों के लिए एक अनूठा व लाभप्रद अनुभव है।