समृद्धि, शांति, दीर्घायु व प्रसन्नता संबंधी आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु शक्तिशाली दिवस
30 सितम्बर, 7 व 14 अक्टूबर 2017(भारतीय मानक समयानुसार)
“हर साल सूर्य के कन्या राशि में गोचर के दौरान आने वाले शनिवार दिवस शुभ माने जाते हैं| ये शनिवार क्यों महत्वपूर्ण हैं? धन-संपदा के लिए ये 4 शनिवार बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस समय सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है| समृद्धि प्राप्त करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह एक महान समय है| इसलिए मैं दृढ़ता से अनुशंसा करता हूं कि आप इन 4 शनिवारों का उपयोग करें। कुछ भोग हैं जिन्हें इन शनिवारों के लिए नियोजित किया गया है|”
डॉ. पिल्लै के अनुसार
पुरात्तासी माह (मध्य सितम्बर से मध्य-अक्टूबर) में आने वाले शनिवार सर्वोच्च भगवान विष्णु के साथ शक्तिशाली रूप से जुड़ने व धन सृजन हेतु आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुभ हैं। पुरातत्सी वह माह है जब सूर्य बुध की कन्या राशि में गोचर करेगा| बुध के अधिदेवता धन-संपदा के देव श्री विष्णु हैं| पुरात्तासी माह में आने वाले शनिवार भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए बेहद शुभ हैं जो इन शक्ति दिवसों पर अनोखे आशीर्वाद देते हैं।
तमिल माह पुरात्तासी के दौरान भगवान विष्णु वेंकटेश्वर (धन-संपदा के सर्वोच्च देव भगवान तिरुपति) रूप में धरती पर अवतरित हुए थे| वह कलियुग के रक्षक हैं तथा धन-संपदा, भलाई, सर्वोच्च समृद्धि, सुख व आत्मज्ञान की बौछार कर सकते हैं|
कलियुग के रक्षक, निर्वाहक व पालनकर्ता भगवान विष्णु सर्वोच्च एक उदार भगवान हैं जो स्वास्थ्य, धन व समृद्धि प्रदान कर सकते हैं| पुरात्तासी माह में आने वाले शनिवार दिवसों पर उनके साथ जुड़ने से शनि ग्रह के अनिष्टकारी व विलंबकारी प्रभाव कम हो सकते हैं। इसलिए समग्र सुख व एक समृद्ध जीवन हेतु पुरात्तासी माह में आने वाले शनिवार दिवसों को भगवान विष्णु व शनि ग्रह दोनों को प्रसन्न करने के लिए यह एक आदर्श अवधि है।
ज्योतिष के अनुसार, पुरात्तासी माह में आने वाले चारों शनिवारों में से प्रत्येक शनिवार अनोखा है तथा ये समस्त शनिवार शनि ग्रह के दुष्प्रभावों को कम करने की शक्ति प्रदान करते हैं| जब आप इन विशेष शनिवारों को भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तब आपको स्वास्थ्य, धन, सुख व कार्यक्षेत्र से संबंधित आशीर्वाद प्राप्त होता है| इन अनुष्ठानों के माध्यम से आपको निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं-
पुरात्तासी शनिवार दिवसों पर भगवान विष्णु के इस गायत्री मंत्र का जाप करें जो उनके धन-सृजन गुणों का आवाहन करता है-
ॐ नारायण विधमहे
वासुदेवाय धीमहि
तन्नो विष्णु प्रचोदयात!!
3 विष्णु शनिवार दिवसों हेतु शक्ति अनुष्ठान-
3 शानदार विष्णु शनिवार दिवसों पर भगवान विष्णु के निमित किए जाने इन शक्तिशाली अनुष्ठानों में भाग लेकर स्वास्थ्य, धन व प्रचुरता हेतु दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें| शक्तिशाली वेंकटेश्वर यज्ञ द्वारा भगवान की दिव्य कृपा के माध्यम से आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करके मुकदमेबाजी व कर्ज संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाकर धन-संपति प्राप्त कर सकते हैं|
3 शानदार विष्णु शनिवार अनुष्ठानों के दौरान शक्तिशाली वैदिक मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित इस प्रतिमा को अपने निवास या कार्यस्थल में रखकर दैवीय ऊर्जा को फैला सकते हैं।
आप क्या प्राप्त करेंगे?-
आपको अभिमंत्रित उत्पादों के साथ-साथ पवित्र यज्ञ से प्राप्त विभूति व लाल सिंदूर प्रदान किए जाएंगे। जो कि इस पवित्र अनुष्ठान द्वारा सिद्ध होंगे। इस पवित्र विभूति व सिंदूर को अपने मंदिर अथवा ध्यान कक्ष में रखें तथा अपनी दैनिक पूजा व ध्यान करने के समय इन्हें अपने मस्तक पर धारण करके दैवीय कृपा प्राप्त करें।
डॉ. पिल्लै के अनुसार-
“यह अनुष्ठान हमारे विचारों का कार्बनीकरण कर देता है। कार्बन हमारी सूचनाओं से सम्बंधित सूक्ष्म अनु कण होते हैं। इस कार्बनीकरण प्रक्रिया से प्राप्त पवित्र राख को प्रसाद स्वरुप दिया जाता है। इस प्रसाद स्वरूप पवित्र राख को मस्तक पर धारण करने से आपको दैवीय कृपा प्राप्त होती है।”
कृपया ध्यान दें- इस पूरी अनुष्ठान प्रक्रिया के उपरांत आपको दिए जाने वाले उत्पाद तथा प्रसाद एक सप्ताह के बाद चेन्नई (तमिलनाडु) से भेज दिए जाएंगे। विदेशों में पहुँचाने हेतु कृपया हमें दो से चार हफ़्तों का समय दें।