“शनि एक महान शिक्षक है, जब तक आपके जीवन में समस्याएँ नहीं आती हैं तब तक आप कुछ भी नहीं सीख सकते हैं। शनि एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रह है क्योंकि यह मनुष्य की आत्मा को परिपक्व बनाता है। आप शनि की समयावधि के दौरान एक बहुत मुश्किल समय से गुजर सकते हैं। यहाँ तक कि देवता भी शनि के प्रभाव से नहीं बच पाए हैं। उन्होंने भी शनि की समयावधि के दौरान काफी सबक सीखें हैं।”

शनि मनुष्य के कर्मों से जुड़ा ग्रह है और यह आपके पूर्वजन्म के कर्मों आधार पर जीवन के अनुभव प्रदान करता है। यह ग्रह जीवन के उन पाठों से संबंधित है जो हमें इस भौतिक जगत में सीखने हैं। कभी-कभी इन पाठों को आत्मसात करना मुश्किल हो जाता है और हमें उपचार की आवश्यकता पड़ती है ताकि हम इन पाठों को सीखते हुए एक खुशहाल व अच्छा जीवन जी सकें।
क्या शनि ग्रह की वजह से आपके प्रेम, परिवार, व्यापार, कार्यक्षेत्र, धन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संबंध आदि क्षेत्रों में समस्याएँ आ रही हैं? बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि शनि ग्रह की शांति हेतु भगवान करूप्पास्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करना सबसे शक्तिशाली उपचारों में से एक है। इनकी कृपा द्वारा आप शनि के प्रकोप से बचसकते हैं। जो लोग शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से पीड़ित हैं उन्हें भगवान करूप्पास्वामी साहस, धैर्य, शक्ति, मानसिक शांति तथा समस्यामुक्त जीवन आदि प्रदान कर सकते हैं।
प्राचीन ऋषि-मुनियों व सिद्धों के अनुसार वर्ष के कुछ निश्चित दिनों में शनिदेव स्वयं भगवान करूप्पास्वामी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अतिरिक्त करूप्पास्वामी आदर्शरूप भगवान अय्यप्पा के संरक्षक हैं जोकि भगवान शिव तथा देवी मोहिनी (भगवान विष्णु का एक अवतार) के आध्यात्मिक मिलन से पैदा हुए थे। आप आज भी भगवान अय्यप्पा के मंदिर की अठारवीं सीढ़ी के समीप आदर्शरूप भगवान करूप्पास्वामी का एक छोटा सा बना हुआ मंदिर देख सकते हैं। करूप्पास्वामी जी आपको शनि कृत समस्याओं से मुक्ति प्रदान करते हैं।
एस्ट्रोवेद की करूप्पास्वामी शनि उपचारात्मक सेवा एक विशिष्ट पैकेज है जोकि पहली बार शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से पीड़ित लोगों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। आप इस पवित्र अनुष्ठान में व्यक्तिगत अथवा सामूहिक तौर पर भाग ले सकते हैं। इस व्यक्तिगत अथवा सामूहिक अनुष्ठान में आपकी तरफ से भगवान करूप्पास्वामी की प्रत्येक शनिवार को विशिष्ट पूजा-अर्चना की जाती है। इस विशिष्ट अनुष्ठान के द्वारा आपको करूप्पास्वामी जी के आशीर्वाद से शनि कृत बाधाओं से मुक्ति मिलती है तथा खुशहाल व समृद्धशाली जीवन प्राप्त होता है।
(यह अनुष्ठान केवल आपके लिए व्यक्तिगत रूप से किया जाता है। )
कृपया ध्यान दें- आपकी तरफ से शनिवार को किए जाने वाले इस करूप्पास्वामी अनुष्ठान के उपरांत हम कोई भी प्रसाद आपको नहीं भेजेंगे।
कृपया ध्यान दें- आपकी तरफ से शनिवार को किए जाने वाले इस करूप्पास्वामी अनुष्ठान के उपरांत हम कोई भी प्रसाद आपको नहीं भेजेंगे।